अभिभाषक संघ गोहद का सत्र 26–27 का निर्वाचन को लेकर बुधवार को 4 बजे अभिभाषक संघ निर्वाचन कार्यालय गोहद में प्रेसवार्ता के दौरान एडवोकेट रवि मुद्गल ने बताया।कि 16 जनवरी को 4 बजे तक अभिभाषक संघ चुनाव का मतदान किया जाएगा।4.30 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिसमें अध्यक्ष पद पर 3,सचिव पद पर 2, कोषाध्यक्ष पद के लिए 3, पुस्तकालय अध्यक्ष के 4 प्रत्याशी मैदान में हैं।