बहराइच: सलारगंज इलाके में तेज रफ्तार पिकअप ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को रौंदा हादसे में मासूम की हुई मौत पिकअप चालक फरार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला सलारगंज इलाके के आजाद इंटर कॉलेज के पास पांच वर्षीय मासूम अंश को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गुलामअलीपुरा निवासी मृतक मासूम के पिता ने बताया की उसका 5 वर्षीय बेटा गैलेक्सी स्कूल मे पढ़ता था।