बहराइच: पॉक्सो कोर्ट बहराइच ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल में निरुद्ध अभियुक्त की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद की निरस्त
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले के अभियुक्त की जमानत अर्जी दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निरस्त कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र की है जहां आरोपी अभियुक्त द्वारा 8 फरवरी को घटना को अंजाम दिया गया था।