बहराइच: टिकोरा मोड़ इलाके के पास तालाब में मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब में युवक का शव उतराता मिला। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं युवक की पहचान हेमरिया गांव निवासी अवतार के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार को बताया की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।