बहराइच: रुपईडीहा इलाके में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीहा इलाके में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव की पहचान कराने को लेकर 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। शव की पहचान 72 घंटे बाद भी नहीं हो सकी। इसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं रुपईडीहा पुलिस द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच जारी है।