मेदिनीनगर (डालटनगंज): हाउसिंग कॉलोनी में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
मेदनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी-3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह तथा टाइगर मोबाइल के जवान रिंकू शुक्ला मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों स