कटंगी: जनपद पंचायत की सामान्य सभा में उपद्रव, सदस्य ने तोड़ा शिलालेख
जनपद पंचायत कटंगी में सामान्य सभा की बैठक के दौरान जमकर उपद्रव हुआ है। जनपद सदस्य राजेश्वरी शारदा डहरवाल ने जनपद पंचायत अध्यक्ष कविता देशमुख और अपने तमाम जनपद पंचायत सदस्य साथियों की मौजूदगी में विरोध प्रकट करते हुए जनपद पंचायत की नई इमारत के भूमि पूजन समारोह के शिलालेख को तोड़ दिया। शिलालेख में जनपद सदस्य श्रीमती राजेश्वरी डहरवाल का नाम गायब था।