सिद्धमुख: सिद्धमुख थाने में फाइनेंस कंपनी पर पशुधन भगाने व मकान कुर्की मामले में मामला दर्ज, आक्रोश सभा के बाद
Sidhmukh, Churu | May 30, 2026 सिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव दद्यावठ निवासी एक किसान ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर बिना पूर्व सूचना मकान कुर्क करने तथा पशुधन को भगाने का आरोप लगाते हुए मामला सिद्धमुख थाने में दर्ज करवाया है। दयावठ निवासी बलवान पुत्र चुनीलाल जाट उम्र 50 वर्ष ने मामला दर्ज करवा कि 26 मई को दोपहर 12 बजे कैपरी ग्लोबल फाइनेंस कंपनी जयपुर के कर्मचारियों द्वारा पशु खोल दिए।