सांगानेर: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में विलंब को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जमकर साधा निशाना
देशभर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। वही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में विलंब को लेकर भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा, अशोक गहलोत ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव करवाना अनिवार्य है फिर सरकार क्यों देरी कर रही है।