डलमऊ: आफताब नगर गांव में 27 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आफताब नगर गांव में 27 वर्षीय मोहित रैदास पुत्र शिव नारायण का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। परिजनों ने देखा कि उसने छत के कुंडी से साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया था। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामक की कार्रवाई शुरू कर दी है, डलमऊ पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।