मानपुर: मानपुर बस स्टैंड में गूंजा एकता का संदेश, सरदार एकता रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Manpur, Umaria | Mar 26, 2026 गुजरात प्रांत से भारत भ्रमण पर निकली 150 वीं स्वर्ण जयंती सरदार एकता रथ यात्रा का मानपुर बस स्टैंड पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रथ यात्रा के आगमन पर पूरा क्षेत्र देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय समाजसेवियों एवं कुर्म क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों व नागरिकों ने जोरदार स्वागत कर आयोजन को यादगार बना दिया।