गाज़ीपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच 12 परीक्षा केंद्रों पर आज से यूपी पुलिस भर्ती शुरू, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
गाजीपुर में तीन दिनों तक चलने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईरज राजा खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए।