हैदरनगर: हैदरनगर के आदित्य रेस्टोरेंट पर एसडीएम की छापेमारी, दो जोड़ों से पूछताछ; अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर कार्रवाई
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग स्थित आदित्य रेस्टोरेंट में गुरुवार को प्रशासन की अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) समीर अल्फ्रेड मुर्मू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों से दो युवक और दो युवतियां मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए हैदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।