बरेली: बरेली में कांग्रेस का गुस्सा फूटा, हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका, तीखे नारे लगाए
बरेली में शुक्रवार को सियासी माहौल गरमा गया, जब हिमंत बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर आई। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन खेड़ा जैसे वरिष्