हाथरस: खेत पर शौच के लिए जा रही किशोरी के साथ गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत में शौच के लिए गई युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।