मखदुमपुर: शास्त्रीय गायन परीक्षा में सफल होकर बोकनारी कला गांव की शिवानी ने बढ़ाया जिले का मान
मखदुमपुर प्रखंड के बोकनारी कला गांव निवासी दिलीप कुमार की पुत्री शिवानी भट्ट ने सीसीआरटी नई दिल्ली, भारत सरकार द्वारा आयोजित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रतिभा खोज परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। उक्त जानकारी गुरुवार के दिन 8 बजे शिवानी के पिता ने दी।