तिलौथू: सैना गांव में संदेहास्पद स्थिति में किशोर की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया
सैना गांव में संदेहास्पद स्थिति में किशोर की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप। सैना गांव में 20 वर्षीय युवक विवेक कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक के पिता कन्हैया पासवान ने पड़ोसी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।