रायगढ़: केशला-तोलगे सड़क के लिए महासंग्राम का अल्टीमेटम खत्म, रवि भगत के नेतृत्व में केशला मोड़ पर चक्काजाम शुरू
आपको बता दे कि केशला-तोलगे सड़क के जर्जर हाल के विरोध में 20 से अधिक गांवों के निवासियों ने रवि भगत के नेतृत्व में चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रशासन को 31 जुलाई की समय सीमा देने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।