निम्बाहेड़ा: धीनवा टोल प्लाजा तोड़फोड़ मामले में शास्त्री नगर से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार
निंबाहेड़ा-उदयपुर स्टेट हाईवे स्थित धीनवा टोल प्लाजा पर 28 फरवरी को हुए हमले और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने एक और आरोपी पवन भाम्बी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानकारी सोमवार को सांय करीब पौने 8 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार, टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने पैसों को लेकर विवाद हुआ था।