अकबरपुर: रुरा झींझक मार्ग पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया
रुरा थाना क्षेत्र के रुरा झींझक मार्ग पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसमें कीड़े पड़ गए थे।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है।शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।