इटावा: सराय भूपत के पास खेत पर जाते समय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, मगध एक्सप्रेस से हुआ हादसा
Etawah, Etawah | Apr 22, 2026 दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक पार करते समय एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मगध एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगला वर्माजीत निवासी रामसेवक (65) पुत्र छोटेलाल बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे हादसा हुआ।