गुरारू: माखोखाप गांव: भूमि विवाद में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Guraru, Gaya | May 6, 2026 भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के एक मामले में गुरारू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में वादी उपेंद्र पासवान के आवेदन पर गुरारू थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी अवधेश पासवान (पिता- नाथुन पासवान), निवासी ग्राम माखोखाप, थाना गुरारू को गिरफ्तार किया गया।