अंबाह: पोरसा: इंस्टाग्राम वीडियो में 'नशे ने जिंदगी खत्म की' कहकर युवक ने दिया आखिरी संदेश, मेडिकल संचालक गिरफ्तार
Ambah, Morena | Jul 25, 2026 अंबाह/पोरसा में नशे की लत से परेशान 20 वर्षीय युवक ने देशी कट्टे से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने इंस्टाग्राम वीडियो में नशे को जिम्मेदार ठहराते हुए एक मेडिकल स्टोर पर नशीले इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।