रतनगढ कस्बे से एक युवती अपने ही घर से लापता हो गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने बताया कि आज रतनगढ निवासी 45 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी है। कि उनकी 20 वर्षीय बेटी गुरुवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। आज सुबह उसको चाय देने के लिए उसके कमरे में गई तो वो अपने कमरे से गायब थी। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।