हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड 51, 52, 54 में गैस पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कों की हालत बदहाल, हादसों का खतरा बढ़ा
जंक्शन क्षेत्र के वार्ड नंबर 51, 52, 54 सहित कई वार्डों में बीपीसीएल कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए किए गए खुदाई कार्य के बाद सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढों को न तो सही तरीके से भरा गया और न ही निकाली गई मिट्टी को हटाया गया,जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है