गुना नगर: जिले के 04 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर के आदेश जारी जिले के 04 आदतन अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर के आदेश जारी
गुना के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, डॉ. सतेन्द्र सिंह ने, चार आदतन अपराधियों के विरुद्ध विभिन्न अवधियों के लिए जिलाबदर के आदेश जारी किए हैं। इनमें से एक अपराधी को एक वर्ष और तीन अन्य को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। साथ ही, तीन अपराधियों को एक वर्ष की अवधि के लिए 50-50 हजार रुपये के बंधपत्र भरने होंगे।