गुना नगर: गर्मी के मौसम में गहराने लगा जल संकट, खटीक मोहल्ला के कई घरों में नहीं पहुंच रहा पानी, परेशान हुए लोग
गुना जिले में गर्मी के मौसम में जल संकट की तस्वीर सामने आने लगी है। गुना के खटीक मोहल्ला में पानी न मिलने से लोग परेशान है। नगर पालिका द्वारा टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन पर्याप्त पानी लोगो को नही मिल रहा। खटीक मोहल्ला में पंप ऑपरेटर राधाबाई ने बताया, ऊपर के घरो में पानी नही पहुंच रहा, मोटर भी खराब है। वाटर लेवल नीचे चला गया है। परेशानी है।