गुना नगर: भीषण गर्मी में गुना रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा यात्रियों को पिलाया जा रहा ठंडा पानी, की जा रही जल सेवा
गुना रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ द्वारा पदेन अध्यक्ष एवं कलेक्टर सत्येंद्र सिंह, जिला कमिश्नर सीएस सिसोदिया के निर्देशन में यात्रियों को गर्मी में ठंडा पानी पिलाया जा रहा है। स्काउट गाइड से जुड़े निजी और शासकीय स्कूलो के छात्र-छात्राए यात्रियो की जल सेवा कर रहे है सेवा कार्य के दौरान छात्रो को बहुत कुछ सीखने और समझने एवं नए अनुभव भी मिल रहे है।