गुना नगर: जिला कलेक्ट्रेट में गुना के सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक का आयोजन
गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह ने मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं ‘’चलें बूथ की ओर’’ अभियान को समीक्षित करने के लिए जनपद पंचायत गुना के सचिव और रोजगार सहायकों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को बढ़ाने का निर्देश दिया।