डिंडौरी सहित ग्रामीण क्षेत्र में चंद्र ग्रहण के चलते धार्मिक परंपरा अनुसार सूतक काल मे मंदिर के पट बंद कर दिए गए और पूजा पाठ स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि मंदिर की मूर्तियां और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सुरक्षित रखने के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं चंद्र ग्रहण मंगलवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और ग्रहण का समापन 6:47 मिनट पर हुआ।