कटनी नगर: कॉम्बिग गश्त में अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, 115 वारंटी गिरफ्तार, 15 थाना प्रभारी व 150 पुलिसकर्मी थे मौजूद
जिले बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने पुलिस ने रात्रि के समय व्यापक कॉम्बिग गश्त कर 115 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान स्टेशन, बस स्टैंड, और बैंक एटीएम में भी जांच पुलिस द्वारा की गई। जिले के 15 थाना प्रभारी 150 से अधिक पुलिस बल कॉम्बिग गश्त में मौजूद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतोष डेहरिया ने आज सोमवार सुबह 10 बजे इस संबंध में जानकारी दी।