पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव निवासी युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम जाँच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 13, 2024 जिले के इटावा थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव निवासी एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। इटावा थाने के ASI रामभरोस ने बताया कि सोनू पुत्र ओमप्रकाश अपने मामा के यहाँ नोनेरा रहता था जिसने 10 फरवरी को जहर का सेवन कर लिया जिसको परिजन एमबीएस अस्पताल लाये जहाँ मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।