मंगलवार को दोपहर 2:00 जिला प्रशासन ने दी जानकारी, तान नदी पुल की आकस्मिक मरम्मत हेतु निविदा प्रक्रिया पूरी, 4.76 करोड़ की लागत,एनएच-130 पर दो माह में पूर्ण होगी 116 मीटर लंबे पुल की संरचनात्मक मरम्मत, बिलासपुर/ राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर गुरसियाँ स्थित तान नदी पुल की मरम्मत के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 4.76 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत होगा।