अरवल: पचकेश्वर गांव में एक व्यक्ति हाई वोल्टेज करंट के चपेट मे आने से बुरी तरह जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।
Arwal, Arwal | Mar 19, 2024 पचकेश्वर गांव में एक व्यक्ति की हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजन और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के प्राथमिकी उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पत्नी के द्वारा बताया गया कि पचकेश्वर गांव निवासी ललन साव के 42 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार अपने नवनिर्मित मकान को पानी से पटा रहे थे तभी हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आ गए।