अरवल: अरवल उत्पाद विभाग टीम एवं ALTF के द्वारा अवैध शराब को लेकर छापामारी अभियान में लगभग5700 किलो ग्राम जावा महुआ नष्ट की गई।
Arwal, Arwal | Mar 19, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल उत्पाद विभाग के टीम एवं ALTF टीम के द्वारा ड्रोन के माध्यम से संयुक्त रूप से नट बिगहा के अलावा कई अन्य क्षेत्र में से छापेमारी अभियान चलाया गया, छापामारी के दौरान लगभग5700 किलो ग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया। साथ ही 2 शराब भट्ठि एवं 13 लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर नष्ट किया गया है।