अरवल: लोकसभा चुनाव को लेकर 20 पुलिसकर्मियों को बम निरोधक दस्ते में किया जाएगा शामिल, बोधगया में लेंगे प्रशिक्षण
Arwal, Arwal | Mar 19, 2024 अरवल बिहार के सभी जिलों में अब बम निरोधक दस्ता होगा जिसमें विशेष प्रशिक्षण प्राप्त जवान शामिल होंगे। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं संभावित बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अति विशिष्ट एवं विशिष्ट महानुभाव के बिहार परिभ्रमण के दौरान कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला बल से पदाधिकारी बोधगया में प्रशिक्षित किया जाएगा।