Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
decentabhi80
महिलाओं के हित भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित हैं: डॉ. अर्चना गुप्ता
Bhiwani, Bhiwani
| Aug 9, 2026
MORE NEWS
कॉमनवेल्थ गोल्ड विजेता साक्षी चौधरी का भिवानी में जोरदार स्वागत, बोलीं- एशियन गेम्स में भी जीतूंगी गोल्ड
Bhiwani, Bhiwani | Aug 9, 2026
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस का कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Bhiwani, Bhiwani | Aug 9, 2026
दो विभागों के सयुंक्त प्रयासों से जहरीले सांप का किया रेस्क्यू... भिवानी नौरंगाबाद टीम से विजेंद्र रक्षक ने सूचना दी कि बामला गांव में दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में से एक कैरत सांप गिरा हुआ है। हमने वन्य प्राणी विभाग भिवानी को सूचना दी और फायर ब्रिगेड विभाग को भी सूचित किया। दोनों विभागों के संयुक्त प्रयास से खतरनाक जहरीले कैरत सांप को निकाल कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.. दोनों विभागों का धन्यवाद.. समस्त जीवों की सेवा में तत्पर गौ रक्षा दल भिवानी* 8397071005
Bhiwani, Bhiwani | Aug 9, 2026
महिलाओं के हित भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित हैं: डॉ. अर्चना गुप्ता सम्मान समारोह में शामिल हुई प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और पूर्व राज्य सभा सांसद किरण भारी संख्या में महिलाएं हुईं सम्मान समारोह में शामिल भिवानी, 9 अगस्त। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में स्थानीय शकुंतला गार्डन में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनको पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर और फूल मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में अपना संदेश देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल को नमन किया। उन्होंने महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के हित केवल भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार युवाओं, महिलाओं, किसान, आर्थिक रूप से पिछड़े व हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वïान भी किया। उन्होंने कॉम्रवेल्थ खेलों में भिवानी से पदक विजेता खिलाडिय़ों को भी शुभकामनाएं दी। डॉ. अर्चना ने बॉक्सिंग के ग्लाऊज पहनकर महिलाओं में जोश भरने का काम करने किया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी, पूर्व राज्य सभा सांसद किरण चौधरी, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन मीना परमार, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की नव नियुक्त वाइस चेयरपर्सन रेनू डाबला, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी मुकेश गौड़, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी भी मौजूद रहे। सम्मान समारोह में जिलेभर से पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने डॉ. अर्चना गुप्ता व कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों व नागरिकों का स्वागत किया। सम्मान समारोह में अपना संदेश देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी के ने$तृत्व में केंद्र सरकार ने देश में 15 करोड़ घरों में शौचालय बनवाने का काम किया है। देश में 12 करोड़ घरों में धुंआ रहित इंधन का चूल्हा जलाने और नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का काम किया है। इसी प्रकार से चार करोड़ घरों में गरीब महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत घर मुहैया करवाए हैं। आज पात्र महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना लाडो लक्ष्मी योजना के रूप में सम्मान राशि और गरीब परिवारों में 500 रुपए में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों की चिंता केवल भाजपा सरकार को है। प्रधानमंत्री श्री मोदी किसी डर से रूकने या झुकने या हार मानने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सैनी ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने महिलाओं से मजबूती के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना खरीद रही है। सरकार किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसान के खाते में डाल रही है, जिससे सरकार ने बिचौलियों के सभी रास्ते बंद किए हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों का प्रयोग न कर प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वïान किया ताकि रासायनिक खादों से होने वाली कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के हित भाजपा के हाथों मेें सुरक्षित हैं। देश में पहली बार प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पेपर लीक मामले में आरोपियों पर दस करोड़ रुपए जुर्माना और दस साल की सजा का प्रावधान लेकर आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योग्य युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी प्रदान की जा रही है, इससे मेहनत करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ा है। बॉक्स उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए देशभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस दौरान प्रत्येक जिला, उपमंडल, ब्लॉक व गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंति के उपलक्ष्य में देशभर में समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसी कड़ी में वाराणसी से गुरु रविदास की जन्म स्थली से पवित्र मिट्टïी कलश के माध्यम से पूरे प्रदेश में पहुंचाई जा रही है ताकि उनके उपदेश से प्रेरणा लें सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल-संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। भाजपा का महिला सशक्तिकरण का केवल एक नारा नही है बल्कि भाजपा ने डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर महिलाओं में नया जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनको मुख्यमंत्री की कैबिनेट में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों व आमजन के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में नाबार्ड से मिली छह हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि से प्रदेशभर की नहरों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। उनका प्रयास है कि उनका काम बोले। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी जिम्मेवारी लगाई जाएगी, उनको हर हाल में पूरा किया जाएगा। अपने संबोधन में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनने से महिलाओं को और अधिक मजबूती मिली है। महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग खुश है। भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि भिवानी में पेयजल और सीवरेज सिस्टम सुधारने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में खुशहाली का दौर आया है। प्रदेश में नए-नए विकास कार्य व परियोजनाएं शुरु हो रही हैं। पूर्व राज्य सभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता की कार्यशैली बड़ी अनुपम है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभालते ही महिलाओं मे नई जान डालने का काम किया है। महिला आरक्षण बिल के समय भी डॉ अर्चना गुप्ता ने बड़ी ही बारीकी से महिलाओं के हित में संगठन का काम किया, जिसकी हर तरफ तारीफ हुई। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी संख्या में मौजूदगी पर किरण चौधरी ने कहा कि जहां महिलाएं होती हैं, वहां काम और अधिक मजबूती से होता है और सभी काम शुभ होते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जगह अब श्रुति चौधरी ने जिम्मा संभाल लिया है, जो बखूबी निभा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भिवानी में श्रुति चौधरी के प्रयासों से करीब 400 करोड़ रुपए की राशि से पेयजल व सीवरेज सिस्टम सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का एक-एक पैसा सही ढंग से लगे, इसके लिए एक निगरानी कमेटी बनाई जाए। बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि उनको जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी, उसको पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा। पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भिवानी एक ऐसा जिला है, जिसने प्रदेश को तीन-तीन सीएम दिए हैं। यहां के लोग बड़े जागरूक हैं। राजनीतिक रूप से समझदार हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी को छोटी काशी के साथ-साथ मिनी क्यूबा कहा जाता है, जो यहां से विशेषकर बेटियों ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जिला भिवानी में बहुत ही सशक्त टीम है, जो जिम्मेदारी पर खरी उतरती है। पूर्व जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की नव नियुक्त वाइस चेयरपर्सन रेनू डाबला ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, मनोहर डीएम, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, रवि महमिया, रविन्द्र बापोड़ा, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, जिला उपाध्यक्ष विशाल जीत, राजेश जांगड़ा, प्रदीप प्रजापति, केके ग्रोवर, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, शालू अरोड़ा, सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुनील धारेडू, नविता तंवर, शिवराज बागड़ी, विशाल जांगड़ा, सतीश वर्मा, सुनील सांगवान, धनराज यादव, सुंदर अत्री, प्रदीप मुंढाल, भारत भूषण महता, प्रदीप राणा, सोनू शर्मा, सुंदर सिंह तंवर, मुरारी लाल शर्मा, रमेश सैनी, जिवजय सिंहमार, अमर सिंह हालुवासिया, जगत कौशिक, कुलदीप महला, रोहताश चौहान, बजरंग बंसल, नवीन परमार, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला मीडिया सह प्रमुख नितिन भारद्वाज, राजेश सांकरोडिय़ा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता, आमजन व भारी संख्या में महिलाएं मौजदू रहीं।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 9, 2026
महिलाओं के हित भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित हैं: डॉ. अर्चना गुप्ता - Bhiwani News