गोमिया: तुलबुल,पानी पीने का बहाना बनाकर युवक ने महिला के गले से सोने का चेन खींचकर हुआ फरार
Gumia, Bokaro | Apr 16, 2024 गोमिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुलबुल गांव में, एक महिला से एक युवक ने पीने का पानी मांगने के दौरान गले से सोने का चैन खींचकर फरार हो गया। सोने की चेन की कीमत लगभग ₹50000 बताई गई। युवक ने महिला का आवास पहुंचा और पीने का पानी मांगा इसी दौरान चैन महिला के गले से खींचकर फरार हो गया।महिला ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।