मुरादाबाद: थाना पाकबड़ा क्षेत्रान्तर्गत टी0एम0यू0 में प्रशिक्षु डाक्टर द्वारा आत्महत्या करने के संबंध में, एसपी सिटी ने दी जानकारी
थाना पाकबड़ा क्षेत्रान्तर्गत टी0एम0यू0 में प्रशिक्षु डाक्टर द्वारा आत्महत्या करने के संबंध में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया, मृतक स्टूडेंट का नाम ओशो राज चौधरी था। उसके पिता डॉ. अपूर्व चौधरी झारखंड में सीएमओ थे। मां पूनम चौधरी रांची में गर्वमेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। मृतक झारखंड का रहने वाला था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।