गिरिडीह: धनवार: युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में गले पर फंदे का निशान, पुलिस जांच में जुटी
धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत दसरोडीह गांव निवासी अंकित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को 12 बजे मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि युवक की मौत फांसी लगाने के कारण दम घुटने से मौत हुई है। चिकित्सकीय जांच के दौरान मृतक के गले पर फंदे का स्पष्ट निशान पाया गया।