कालका: गांव रामपुर सीयुडी में स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरी, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में मंगलवार को एक मामला दर्ज किया गया जिसमें शिकायत करते व्यक्ति कुलदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि मेरी रामपुर सीयुडी में कन्फेक्शनरी की दुकान है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा मेरी दुकान से लगभग ₹20000 का सामान चोरी किया गया है।