कालका: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पहुंचे कालका काली माता मंदिर, टेका माथा
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने आज कालका काली माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने महामायी से सबकी खुशहाली भाईचारे से समरसता का संदेश देकर देश के विकास में अपना योगदान देने की कामना की। इस मौके पर कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा, कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।