उमरेठ: उमरेठ कन्या हाईस्कूल की छात्राओं को मिली साईकिल,दूर के गांव से शाला आना होगा आसान
उमरेठ के नवीन कन्या हाई स्कूल की सात छात्राओं को साईकिल का वितरण किया गया। साईकिल मिलने से दूर के गांव से शाला आना अब आसान होगा। बुधवार को शाला में साईकिल का वितरण किया गया। ग्यारह बजे बूथ अध्यक्ष रोहित साहू ने बताया कि प्राचार्य, शाला परिवार और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में छात्राओं को निशुल्क साईकिल प्रदान की गई।