मिर्ज़ापुर: जिला कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, गांधी परिवार को परेशान करने का लगाया आरोप
सोमवार की दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हो गई घटना तब हुई जब कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि बीजेपी गांधी परिवार को परेशान कर रही है।