बेनीपट्टी: संत रविदास जयंती के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा बेनीपट्टी में सामाजिक सद्भावना विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन
बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय में अनुमंडल कार्यालय के समीप राजद कार्यालय परिसर में रशनिवार को राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा संत रविदास जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों पर चलने की बात कही गई और 25 फरवरी को मधुबनी में पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की गई।