ब्यावरा: ब्यावरा के गाडरी मोहल्ले में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद, लोगों ने किया चक्काजाम
Biaora, Rajgarh | Apr 18, 2026 ब्यावरा शहर के गाडरी मोहल्ले में बीती रात को रास्ते से निकलने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करने पर हिंदू संगठनों ने शनिवार को दोपहर 12:00 बजे करीब ब्यावरा सिटी थाने के बाहर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। और पीड़ित परिवार के साथ की गई मारपीट के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।