रोहतास: तुम्बा आईटीआई पास डेहरी-तिलौथू NH-119 पर बस और ऑटो की टक्कर में तीन लोग घायल
Rohtas, Rohtas | May 26, 2026 डेहरी-तिलौथू NH-119 पर बस और ऑटो की टक्कर, तीन घायल रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा आईटीआई के पास डेहरी-तिलौथू एनएच-119 पर सोमवार को सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।