बिहिया: बिहिया थाने की पुलिस ने देशी शराब समेत एक महिला को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | Aug 4, 2024 बिहिया पुलिस ने बिहिया नगर स्थित एक मुहल्ले में आज रविवार को छापेमारी कर 10 लीटर देशी शराब समेत एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ी गयी महिला का नगर निवासी बताई जाती है गिरफ्तार महिला जो अपने घर से शराब बेचने का काम कर रही थी. वहीं बिहिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।