गुना जिले में खाद के लिए परेशान किसानों को 24 नवंबर को जिला कृषि अधिकारी संजीव शर्मा ने वीडियो जारी किया है। कहा, जिले में पर्याप्त खाद है, प्राथमिक सहकारी समिति, प्राइवेट डीलर, एमपी एग्रो, डबल लोक केंद्रों से वितरण जारी है। 24 नवंबर तक के जिले में उपलब्ध खाद का स्टॉक बताते हुए किसानों से निर्धारित रेट में खाद लेने का आग्रह किया।