शाहजहांपुर: आरसी मिशन थाना पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में हथोड़ा रोड से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना आरसी मिशन पुलिस ने मारपीट से संबंधित मामले में तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ अनुज उर्फ अनूप और इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त चक परमाली गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने 2 दिसंबर को घर में घुसकर मारपीट करने का चार लोगों पर मामला दर्ज कराया था।